आज के समय में कम पैसे लगाकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता है लेकिंन जो लोग बिज़नस शुरू करना चाहते हैं उनको कुछ आईडिया नहीं होता है की कैसे Low Investment में बिज़नेस को शुरू किया जाय। लोग सोंचते हैं की हमें अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए बहुत अधिक Investment की जरुरत पड़ेगी लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कम लागत के उद्योग को शुरू करके आज बहुत अच्छा पैसा कमा रहे हैं। आप इस पोस्ट को पढ़कर Small Business Ideas In Hindi की पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पूरे जुनून से इस आर्टिकल को पढे तभी आपकी business की बाते समझ आएगी
जो लोग बिज़नस करना चाहते हैं उनके सामने बहुत सी Business Opportunities हैं लेकिन उनके पास सही आईडिया न होने के कारण वे अपना बिज़नस शुरू नहीं कर पाते हैं। कहते हैं की अगर आपके पास कुछ करने के लिए जोश और जज्बा हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण धीरू भाई अम्बानी हैं जिन्होंने अपने बिज़नस की शुरुआत पकोड़े बेंचने से शुरू किया था बाद में उन्होंने अपने बिज़नेस को बढाया और इतनी Growth पाई की दुनिया देखती रह गई और आज आप खुद देख रहे हैं कि मुकेश अम्बानी किस मुकाम पर हैं।
तो दोस्त एक बात आप ये जान लो कि बिज़नेस की शुरुआत हमेशा छोटे Level से ही किया जाता है। आपके पास भी कोई सपना होगा जिसे आप पूरा करना चाहते होंगे लेकिन वो सपना जो आप पूरा करना चाहते हो उसे किसी की नौकरी करके पूरा नहीं कर सकते। आप भी चाहते हो की आपके पास एक अच्छा सा घर हो , गाड़ी हो, अच्छे कपड़े हों , अच्छी लाइफस्टाइल हो।बहुत से लोग इन्हीं सपनो को पूरा करने के लिए बिज़नस को छोटे Level से शुरू किया और आज एक सफल businessman बनकर अच्छा पैसा कमा रहे हैं।
बहुत से उद्योगपतियों ने Big Business Ideas को शुरू ना करके New Business Ideas को चुना। ऐसे ही कुछ New Small Business Ideas के बारे में इस आर्टिकल में बताने वाला हूँ जिसे पढ़कर आप भी एक सफल व्यवसाई बन सकते हैं। इस आर्टिकल में मैं आपको 70 Small Business Ideas In Hindi के बारे में बताऊंगा जिसमे से कोई एक बिज़नस की शुरुआत करके आप भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।
19 New Small business ideas in Hindi 2022
1- Real Estate Business – रियल एस्टेट बिज़नेस
रियल एस्टेट बिज़नस एक ऐसा बिज़नस है जिसे आप गाँव और शहर दोनों जगह शुरू कर सकते हैं। इस तरह के बिज़नस में आप रियल एस्टेट एजेंसी खोलकर Commission के तौर पर पैसे कमा सकते हैं।
बहुत से लोग प्लाट खरीदकर अपना घर बनवाना चाहते हैं और वो लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए Real Estate Agency वालों से कांटेक्ट करते हैं , Real Estate Agency वालों का संपर्क ऐसे लोगों से होता है जो लोग अपना जमीन बेंचना चाहते हैं और उनके जमीन को बिकवाकर 1 से 5% तक का Commission लेते हैं।
इसके लिए आपको ऐसे Property Owners से संपर्क बनाये रखना होता है जो लोग अपनी Property बेंचने के लिए आपसे संपर्क करें।
इसके लिए सबसे पहले आप Rent पर एक Room लेकर अपना Office खोल सकते हैं इसके बाद आपने जहाँ पर अपना Office खोला है वहां के Property बिक्रेता की एक लिस्ट बनायें उसमे ये दर्शायें की कितनी जमीन कितने की बिक रही है फिर जो कस्टमर खरीदने वाला होगा वो आपसे संपर्क करेगा अगर वो व्यक्ति उस जमीन को खरीद लेता है तो इसके बदले आपको आपका Commission मिल जाता है।
2- Electronic Shop Business – इलेक्ट्रॉनिक की दूकान
अगर हम बात करें Electronic Shop Business की तो ये भी एक Small Scale Business Ideas के अंतर्गत आता है। आज हर घर में बिजली है लोग गर्मियों में कूलर और पंखे खरीदते है तो सर्दियों में हीटर। आये दिन लोग अपने घरों में Wiring करवाते रहते हैं ऐसे में लोग कूलर,पंखा,बल्ब,wire,बोर्ड,वायरिंग के लिए पाइप,और बहुत सारे प्रोडक्ट खरीदते रहते हैं। आप इस बिज़नेस को कहीं भी रहकर शुरू कर सकते हो चाहे वो गाँव ही क्यों ना हो। ये बिज़नस प्लान एक Low Investment Business Plan हैं जिसे शुरू कर आप बहुत पैसा कमा सकते हैं।
Small Business Ideas In India
3- Open Breakfast Shop – सुबह के नाश्ते की दुकान
Breakfast का बिज़नस एक High Profitable Business Ideas है क्योंकि आजकल लोगों के पास समय नहीं होता है ब्रेकफास्ट तैयार करने के लिए इसलिए लोग सोंचते हैं की चलो यार बाहर ही ब्रेकफास्ट कर लेते हैं, इसका एक कारण ये है की लोग अक्सर अपने ऑफिस से लेट आते हैं और सुबह देर से सो कर उठते हैं, जो लोग गाँव से अलग अकेले यानि शहरों में रहते हैं उनके पास तो बिलकुल टाइम नहीं होता और वो लगभग बाहर ही नास्ता करते हैं।
बड़े -बड़े शहरों में जो लोग ऑफिस जाते हैं जल्दबाजी में नहा धोकर निकल जाते हैं और बाहर ही Breakfast कर लेते है। इस बिज़नस (Small Business Ideas in Hindi) को शुरू करने के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए जहाँ पर लोगों को बैठने की भी व्यवस्था हो साथ ही आपको ये ध्यान में रखना है की आपका नाश्ता टेस्टी होना चाहिए जिससे लोग उंगलियाँ चाटते रह जाएँ अगर आपका नाश्ता टेस्टी होगा तो आपके पास कस्टमर भी ज्यादा आयेंगे।
इस प्रकार के बिज़नस को शुरू करने के लिए आपको कुछ बर्तन और एक या दो कुशल कारीगर भी रखने की जरुरत पड़ेगी इस बिज़नस को आप लगभग 25 से 30 हजार रूपये में शुरू कर सकते हैं। आप इस Low Budget Business लाखों रूपये कमा सकते हैं।
4- Grocery Shop Business – किराना शॉप
यह छोटा व्यवसाय जरूर है लेकिन है बहुत काम का। हम जब भी कोई नया बिज़नेस करने की सोचते हैं तो सबसे पहले Small Business Plan के बारे में सोंचते हैं और किराना शॉप Small business का हिस्सा है। घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम लोग किराना शॉप पर जाते हैं लेकिन हम सबसे पहले ये देखते हैं की हमारे आस – पास कोई शॉप हो तो वहीँ जाकर सामान ले लें। इस तरह से अगर आप भी इस बिज़नस की शुरुआत करना चाहते हो तो सबसे पहले आपको आपके आस-पास ये देखना होगा की किसने कितना Investment किया होगा।
लोग उसी दुकान पर जाना पसंद करते हैं जहाँ पर दूकान में पैर रखने की जगह न हो मतलब आपका दुकान समान से भरा होना चाहिए कोई भी कस्टमर आपकी दुकान से खाली लौटने ना पाए वैसे आप इस बिज़नस को 50 हजार रूपये में शुरू कर सकते हैं। ये आपके एरिया पर Depend करता है कि किसी ने उस एरिया में दुकान खोल के रहा हुआ है या नहीं। ये एक Village Based Business Idea भी है जिसे गाँव में भी शुरू किया जा सकता है।
5- Stationery Shop Business – स्टेशनरी शॉप
Stationery Shop Business भी एक Small Investment Business Ideas के अंतर्गत आता है। आप स्टेशनरी शॉप को किसी भी स्कूल,कॉलेज के पास खोल सकते हैं। ये एक ऐसा business है जो कभी भी बंद नहीं होगा आप विभिन कक्षाओं के books रख सकते हैं ,कापी ,पेन,पेंसिल,रबर,और बहुत सारी चीजें रख सकते हैं साथ ही बच्चों को खाने के लिए टाफी और चाकलेट भी रख सकते हैं। इस बिज़नस को आप 30 से 35 हजार में शुरू कर सकते हैं।
6- DJ Service – डी जे सेवा
किसी भी फंक्शन के मौके पर लोग DJ की बुकिंग करते हैं चाहे वो Birth Day Party हो या शादी पार्टी , अगर आप लोगों को DJ की Service Provide कर रहे हैं तो इसमें भी काफी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। DJ Sound Service Business को शुरू करने के लिए आपको DJ का पूरा सेट खरीदना पड़ेगा इसके बाद आप अपने पास के 2 लोगों को रखकर इस बिज़नस को सुचारू रूप से चला सकते हैं। ये Small Business Ideas In Hindi 2021 का Best Business हो सकता है।
7- Yoga Classes – योग कक्षाएं
दोस्तों अगर आप योग के बारे में जानते हैं तो आप लोगों को योग करने की ट्रेनिंग दे सकते हैं। आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को काम करने से फुर्सत नहीं मिलता और ऐसे में कई लोगों को मोटापा तो किसी के घुटने ,कमर आदि में दर्द होता रहता है ऐसे में आप अपने आस-पास के लोगों से मिलकर योग कक्षाएं चला सकते हैं, और प्रति व्यक्ति 300 से 400 रूपये महीने चार्ज कर सकते हैं।
योग कक्षाएं चलाने के लिए अधिक स्पेस की भी जरुरत नहीं होगी और पूरा दिन भी नहीं देना पड़ेगा, ऐसे में अगर आप 20 लोगों को योग सिखाने लग गए तो 1 घंटे रोजाना सिखाकर 6 से 8 हजार रूपये महीने कमा सकते हैं इसके साथ अगर संख्या बढती है तो आप और टाइम निकलकर ज्यादा पैसे कमा सकते हैं।
8- Electronic Repair Shop – इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग सेंटर
दोस्तों अगर आप Electronic चीजों को रिपेयर करना जानते हैं तो आप अपने शहर में Electronic Repair Shop Business शुरू कर सकते हैं। इस बिज़नस में आप कूलर,पंखा ,टीवी ,फ्रिज ,Washing Machine ,AC आदि को रिपेयर करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं आप दुसरे लोगों से अपने Charges कम रखें और काम सही तरीके से करेंगे तो कस्टमर आपके पास ही आयेंगे आप इस Home Laghu Udyog को अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं।
9- Interior Designer – इंटीरियर डिज़ाइनर
अगर आपके अन्दर भी इंटीरियर डेकोरेटर का हुनर छिपा हुआ है तो आप भी काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। लोग अपने घरो को सजाने के लिए Interior Designer को Hire करते हैं, जिससे उनके घर का look अच्छा हो और देखने में Attractive लगे। बड़े-बड़े शहरों में लोग अपने घर के अलावा Office और Shops को भी Decorate करते हैं जिसके बदले वो आपको काफी ज्यादा पैसे देते हैं।
10- Blogging Business Idea – ब्लॉगिंग से कमायें
दोस्तों अगर आप ब्लॉग्गिंग से ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हो तो Online Business Ideas in Hindi के अंतर्गत blogging के बारे में जानकारी होना जरूरी है। अगर आपके अन्दर लिखने की प्रतिभा है आप थोडा बहुत इन्टरनेट के बारे में जानकारी रखते हैं और आपके पास एक मोबाइल और लैपटॉप है तो आप लाखों रूपये महीने कमा सकते हैं आज से 2 साल पहले जो वेबसाइट शुरू की गई थी आज वो महीने का 70 से 80 हजार रूपये महीने कमा रहे हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले अपना Domain Name खरीदना पड़ेगा इसके बाद अगर आप word press पर वेबसाइट बनवा रहे हैं तो एक Hosting की जरुरत पड़ेगी। Blogging शुरू करने से पहले ये देखें की आप किस Field में Comfortable महसूस करेंगे मतलब आप किस Field के टॉपिक को चुनेगे लिखने के लिए। दोस्तों आप अभी इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो youtube का सहारा ले सकते हैं, जिसकी मदद से आप Blogging में अपना Career बना सकते हैं।
11- You Tube – यूटूब
बहुत से लोग ऑनलाइन घर बैठे पैसे छाप रहे हैं जो लोग पहली बार सुन रहे हैं की You tube से भी पैसे कमाए जा सकते हैं उनके लिए ये New Business है। You tube पर आपको सिर्फ विडियो बनाकर अपलोड करना होता है अगर आपने एक साल के अन्दर 4000 घंटे का Watch Time और 1000 Subscriber पूरे कर लेते हैं तो आपके विडियो पैसे कमाने योग्य हो जाते हैं ये बिज़नस Business Ideas For Women और Men दोनों के लिए है।
आपको ध्यान में रखना है की Short Term में Youtube से पैसे नहीं कमाए जा सकते हैं लेकिन अगर आपके अन्दर कोई Talent है जिसे आप Youtube पर विडियो के द्वारा पहुंचा सकते हो और आपको लगता है की मैं Long Term तक इसे कर सकता हूँ तो आपका Welcome है इस Field में | आप You tube पर चैनल बनाने से लेकर विडियो बनाने , Google Adsense , विडियो एडिटिंग और बहुत कुछ सीख सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं।
12- Become a Freelancer – फ्रीलांसिंग से कमायें
आजकल बहुत सी कंपनिया ऐसी हैं जो लोगों से ऑनलाइन Work करवाती हैं और लोग Online Work के बदले कंपनी से पैसे ले लेते हैं ऐसी ही कुछ कंपनिया हैं जिसके माध्यम से आप भी घर बैठे काम कर सकते हो। अगर आप वेबसाइट Designing , Article Writing , Software Development , फोटो और विडियो एडिटिंग , You tube Thumbnail आदि में से किसी के बारे में काम करना आता है तो आप भी एक Freelancer बन सकते हैं।
यहाँ पर काम करने का सबसे बड़ा Benefit ये होगा की आप जब चाहें तब इस काम को कर सकते हैं और दूसरी बात आप इसके Price खुद निर्धारित कर सकते हैं। कुछ कंपनियों के नाम आपको दे रहा हूँ जैसे जैसे Fiverr.com , Freelancer.com ,Upwork.com ,Guru.com आदि। आदि। इन Websites पर अपना Account Create करके Own Business Ideas शुरू कर सकते हो।
13- Popcorn Business – पॉपकॉर्न बिज़नेस
गाँव हो या शहर पॉपकॉर्न का नाम सुनते ही बच्चे,बुजुर्ग,महिलाओं के मुंह में पानी आ ही जाता है इस बिज़नेस को आप बहुत ही कम पूँजी में स्टार्ट कर सकते हैं। आप पॉपकॉर्न के छोटे-छोटे पैकेट्स बनाकर रिटेल price में सेल कर सकते हैं या फिर आप एक शॉप ओपन कर सकते हैं इस बिज़नस को आप लगभग 20 हजार रूपये से शुरू कर सकते हैं, जिसमे मशीन और थोडा-बहुत रॉ मटेरियल दोनों मिल जायेगा।
14- Dance Classes – डांस क्लासेज
Dance Classes भी एक Trending Business Ideas में से एक है। यदि आप डांस सिखाने में माहिर हैं तो आप बच्चों के लिए Dance Center खोल सकते हैं क्योंकि आज के समय में बहुत से अभिभावक अपने बच्चों को डांस सिखाना चाहते हैं। T.V पर आजकल डांस कम्पटीशन कराया जाता है जो लोग अपने बच्चों को डांस सिखाना चाहेंगे वो आपसे बात करके सीख सकते हैं, जिसके बदले आप पैसे भी कमा पाएंगे और आपका मनोरंजन भी होता रहेगा। ये एक Home based Small Business Ideas in Hindi का बिज़नस है।
15- Chips Making Business – चिप्स बिज़नेस
चिप्स बिज़नेस बहुत ही demand-able business है। इसकी डिमांड हर जगह होती है चाहे वो रेलवे स्टेशन हो या बस स्टेशन , स्कूल -कॉलेज हो या कोई Crowded Area। ये बिज़नस Small Business Ideas में से एक है। इस बिज़नस (Business Ideas in Hindi) को शुरू करने के लिए ज्यादा जगह की जरुरत नहीं होती है और न ही अधिक Investment की।
16- Beauty Parlor Business Ideas – ब्यूटीपारलर बिज़नस
यदि आप कोई महिला हैं और घर में खाना बनाने के बाद समय बच जाता है तो आप एक टाइम फिक्स करके उस दौरान ब्यूटी पार्लर का बिज़नेस शुरू कर सकती हैं। अगर आपने ब्यूटिशियन का कोर्स कर रखा है तो ये आपके लिए Best Business Ideas हो सकता है। गाँव हो या शहर हर जगह शादी पार्टी होती रहती है और आज के समय में हर महिला सुन्दर दिखना चाहती है ऐसे में आपने देखा होगा की अगर कोई महिला Marketing के लिए जाती है तो ब्यूटी पार्लर जरूर जाती है। ये सालोंसाल चलने वाला बिज़नेस है।
17- Soap Making Business – साबुन का बिज़नस
कई लोग अपने घर से साबुन बनाने का व्यवसाय कर रहे हैं वो भी घरेलु तरीके से। हालाँकि साबुन बनाने के लिए जो मशीनरी आती है वो काफी मंहगी होती है जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता। बाज़ार में Hand Made Soap की भी बिक्री होती है। साबुन एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे हम लोग हमेसा यानि प्रतिदिन use करते हैं इसलिए इसकी डिमांड भी मार्किट में कभी कम नहीं होती है।
18- Social Media Service – सोशल मीडिया सेवा
आजकल बड़ी-बड़ी कंपनिया अपने ब्रांड का Advertise करवाने के लिए Social Media का सहारा लेती हैं जैसे You Tube , Facebook , Instagram ,Twitter ,Website आदि। अगर आप Youtube ,फेसबुक ,Instagram आदि चलाते हो तो आप भी एक अकाउंट खोल कर लोगों के कंपनी का Advertisement कर सकते हो लेकिन इसके लिए आपके Followers भी होने चाहिए अगर आप एक Youtuber हो तो आपके पास अच्छे सब्सक्राइबर होने चाहिए तभी कंपनियां आपको अपनी मशीन या ब्रांड का Promotion करने के लिए देंगी इसके बदले आप एक बड़ी रकम उन कंपनियों से प्राप्त कर सकते हैं।
19- Candle Making Business – मोमबत्ती बिज़नेस
ये बिज़नेस एक Small Profitable Business Ideas है , जिसे कोई भी कर सकता है। Candle Making Business को बहुत ही Small Investment में शुरू किया जा सकता है। बर्थडे पार्टी ,शादी पार्टी , तथा कई त्योहारों में इसका प्रयोग जलाने या सजावट को बढ़ाने के लिए किया जाता है। अच्छी Design और Colorful Candle बनाकर आप Online भी सेल कर सकते हैं। मार्किट में ऐसे Colorfull मोमबती काफी मंहगे दामों में बिकता है। ये Best Profitable Business India में शुरू करके काफी मुनाफा कमाया जा सकता है। ये आपके लिए बेस्ट Small Business Ideas in Hindi है।
(9+) Bonus Business ideas topic in hindi
01- Papad Making Business – पापड़ का व्यवसाय
बहुत से लोगों के मन में बिज़नस शुरू करने से पहले कई सवाल होते हैं, लोग सोंचते हैं Business Ideas From Home कैसे शुरू किया जा सकता है लेकिन पापड़ का बिज़नस Home Laghu Udyog की श्रेणी में आता है जिसे घर से शुरू किया जा सकता है। इस बिज़नस की शुरुआत आप सिर्फ 20 हजार में कर सकते हैं। पापड़ बनाने के बाद आप मार्किट में रिटेलर और Whole seller से कांटेक्ट करके अपना मॉल उन्हें बेंच सकते हैं लेकिन ध्यान रहे दुसरे लोगों से आपका प्रोडक्ट बेहतर होना चाहिए तभी आपका प्रोडक्ट मार्किट में अपनी पकड़ मजबूत कर पायेगा।
02- Tea Business – चाय का बिज़नेस
अगर आप Small Investment Business Ideas से शुरुआत करना चाह रहे हैं तो ये आपके लिए Best Business हो सकता है। Tea Business से लोग आजकल लोग हजारों रूपये प्रतिदिन कमा रहे हैं लेकिन वहीँ कुछ लोग सोंचते हैं की मैं चाय का बिज़नस थोड़े ही करूँगा तो मैं आपको बता दूं की कोई भी बिज़नस छोटा नहीं होता है। मार्किट में एक चाय बनाने की लागत सिर्फ 2 से 3 रूपये आती है और उसे 10 रूपये में बेंचा जाता है इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं की इस बिज़नस में कितना ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते हैं।
03- Gift Shop Business – गिफ्ट शॉप बिज़नेस
आजकल बर्थडे पार्टी ,शादी पार्टी, Anniversary पार्टी आदि के मौके पर गिफ्ट देने का प्रचलन बहुत ज्यादा Trend पर है यहाँ तक की बच्चे भी अपने दोस्तों को गिफ्ट देना पसंद करते हैं इस प्रकार अगर आप गिफ्ट शॉप ओपन करके अपने बिज़नस की शुरुआत करते है तो आप अच्छा मुनाफा इस बिज़नस से कमा सकते हैं।
04- Wedding Planner – वेडिंग प्लानर
शादी समारोह में लोग ऐसे लोगों को Hire करतें है जिन्हें मैनेजमेंट करने का तरीका मालूम हो ये एक Zero Investment Business है। जो लोग भीड़ में काम कर सकें जो इनविटेशन से लेकर बिदाई तक सब कुछ चीजों में प्लानिंग कर सकें। अगर आप के अन्दर ये सब हुनर हैं तो आप वेडिंग प्लानर बन सकते हैं। आपको शादी में सभी चीजों की जान – पहचान होनी चाहिए लोगों के साथ कैसा बर्ताव करना है ये मालूम होना चाहिए। इन सभी चीजों को अच्छे से करने की कला अगर आप में है तो आप लोगों के यहाँ ये Home Business Without Investment शुरू कर सकते हो।
05- Trading Business – ट्रेडिंग बिज़नस
इसमें मैं आपको एक Small Trading Business Ideas के बारे में बताऊंगा जिसमे आप इन्वेस्ट करके लगभग डबल का मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। बहुत से लोग Share Market में Trading करके पैसा निकाल रहे हैं तमाम वेबसाइट हैं जैसे Zerodha ,Expert Option , Angel आदि। इसमें आपको थोडा ज्ञान होना चाहिए तभी आप पैसे कमा पाओगे क्योंकि ये एक Risky काम है इसमें बहुत से लोगों के पैसे डूब भी जाते हैं। इस Trading Business के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए Youtube पर कई सारी विडियो available हैं जिन्हें देखकर आप भी ट्रेडिंग कर सकते हो।
दोस्तों यहाँ मैं आपको बता दूं की अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक है तभी आप इसमें इन्वेस्ट करें और वो भी अपनी इनकम का 5 से 10% क्योंकि जानकारी के आभाव में बहुत से लोगों के पैसे डूब जाते हैं और कुछ भी नहीं कमा पाते हैं लेकिन अगर आप इसके जानकार है तो आप इससे पैसे कमा सकते हैं।
06- Agarbatti Making Business – अगरबत्ती का बिज़नस
Small Scale Business List में ये भी एक profitable business है। हमारे देश में लोग मंदिरों में या अपने घरों में पूजा – अर्चना करते रहते हैं इसलिए अगरबत्ती का व्यवसाय आपके लिए काफी मुनाफे वाला बिज़नस साबित हो सकता है। इस बिज़नस को करने के लिए आप इन्टरनेट से सारी जानकारी ले सकते हैं इसके बाद अपना खुद का बिज़नस शुरू कर सकते हैं।
07- Masala Business – मसाला उद्योग
इस मशीन से आप हल्दी,धनिया,मिर्च,जीरा,अजवाइन,लौंग,इलाइची आदि के अलावा कई तरह के मसाले पीस सकते हैं और साथ ही अगर आप चाहें तो आटा भी पीस कर बाज़ार में सप्लाई कर सकते हैं।
08- Fruit Stall Business – फ्रूट स्टाल बिज़नस
फ्रूट खाना हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आप रोड के किनारे कम लागत में इस बिज़नेस को शुर कर सकते हैं हर मौसम में किसी न किसी प्रकार का फल मिल जाता है जिसे आप बेंच कर बहुत प्रॉफिट कमा सकते हैं इस वयवसाय को आप किसी भी छोटे -बड़े शहर में शुरू कर सकते हैं।
फ्रूट बेंचने के साथ-साथ फ्रूट का जूस भी निकाल कर अपने ग्राहक को दे सकते हैं ध्यान रहे की इस बिज़नस में आपके फल ताजे और मीठे होने चाहिए।
09- Home Canteen or Tiffin Service – टिफ़िन सर्विस
दोस्तों बहुत से लोगों को ऑफिस जाना होता है उनके पास टाइम नहीं होता खाना बनाने के लिए। दिनों दिन ऑफिस की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है जिससे लोग लंच करने किसी होटल या रेस्टोरेंट में नहीं जा पाते हैं क्योंकि वहां उनको टाइम कम ही मिलता है ऐसे में लोग Home Canteen से खाना मंगवाते हैं। ये एक Home Business Ideas With Low Startup Costs वाला बिज़नस है। आप टिफ़िन सर्विस खोलकर लोगों के ऑफिस तक लंच का भोजन भेज सकते हैं और इसके बदले आप उनसे अच्छे पैसे ले सकते हैं।

Comments
Post a Comment